Thursday, February 18, 2021

EPS 95 NAC NEWS TODAY: EPS 95 न्यूनतम पेंशन बढोतरी 7500+DA लागू जल्द से जल्द लागू होने के बैठक हुई सम्पन्न

राष्ट्रीय संघर्ष समिति आजमगढ़ उत्तरप्रदेश

आजमगढ़ मंडल की  मासिक बैठक दिनांक 18-02-2021 को रोडवेज बस स्टैंड पर श्री अवनि राय मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ, और संचालन श्री ओमकार तिवारी मंडल संयोजक द्वारा किया गया। बैठक मे राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अशोक राउत जी के नेतृत्व मे की जाने वाली प्रयास की प्रशंसा की गयी और उनके नेतृत्व मे कामयाबी का भरोसा भी व्यक्त किया गया।


उक्त बैठक मे  राष्ट्रीय सचिव श्री ओम शंकर तिवारी जी कानपुर, प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रीवास्तव, बलिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष (मध्य क्षेत्र) श्री के. एस तिवारी जी लखनऊ, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर श्री उमेश चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, श्री अवनि राय, श्री रामफेर उपाध्याय प्रान्तीय सचिव (पूर्वी क्षेत्र) आजमगढ़, मंडल उपाध्यक्ष कानपुर श्री  जयरूप परिहार, मंडल उपाध्यक्ष श्री वी के श्रीवास्तव वाराणसी, मंडल उपाध्यक्ष गोरखपुर श्री वी पी मिश्रा, श्री राम प्रकाश गुप्ता कानपुर, श्री उदय प्रतापगढ़ सिंह जिला अध्यक्ष देवरिया, श्री चंद्र शेखर पाठक गोरखपुर, श्री राजेंद्र श्रीवास्तव वाराणसी, श्री ओमकार तिवारी मंडल संजोजक आजमगढ़, श्री कुशल पाल सिंह जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर,श्री कमलेश श्रीवास्तव प्रान्तीय संगठन मंत्री (पूर्वी क्षेत्र ), श्री राम जन्म श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बलिया, श्री ओम प्रकाश सिंह बलिया,श्री धर्मनाथ यादव तहसील अध्यक्ष रसडा श्री जनार्दन सिंह संगठन मंत्री आजमगढ़, श्री वी. के मौर्या जिला सचिव आजमगढ़, श्री फौजदार यादव जिला अध्यक्ष मऊमुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित रहे।

श्री ओम शंकर तिवारी राष्ट्रीय सचिव ने अब तक की हुयी प्रगति और राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा किये गए प्रयास पर बिस्तार से चर्चा की और अस्वासन भी दिया की मार्च मे ही पेंशन बढ़ोतरी की पूरी सम्भावना है, जिसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और मथुरा टीम के प्रयास से माननीया सांसद श्रीमती हेमामालनी जी पूरा प्रयास कर रही है।

प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रीवास्तव के द्वारा संगठन के बिस्तार, सदस्य्ता शुल्क, जिलाबार बैठक पर प्रकाश डाला गया! राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार पूर्वी क्षेत्र सम्मलेन उत्तरप्रदेश मे होना तय किया गया जिसके स्थान, दिनांक तय करने की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से राष्ट्रीय सचिव को दी गयी जो निश्चित कर राष्ट्रीय नेतृत्व के सहमति से सबको अवगत कराएँगे।


अध्यक्षीय सम्बोधन मे मंडल अध्यक्ष के द्वारा उपस्थित सदस्यों का धनबाद करते हुए संगठन के मजबूती पर जोर दिया  और सभा के समापन की घोषणा की।

धन्यवाद

श्री अवनि राय

मंडल अध्यक्ष आजमगढ़


 

0 Post a Comment:

Post a Comment