Friday, November 6, 2020

EPS 95 Pension Hike News | 65 लाख EPS 95 पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले सरकार दे सकती है पेंशन बढ़ोतरी का तोहफा

EPS 95 PENSION HIKE NEWS | EPS 95 MINIMUM PENSION HIKE NEWS | EPS 95 PENSION


कर्मचारी भविष्य निधि संघटन के दायरे में आने वाली संगठित क्षेत्र की कंपनियों को अपने कर्मचारी को EPF कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ उपलब्ध कराना होता है। कर्मचारी भविष्य निधि में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों की ओर से योगदान कर्मचारी की बेसिक सैलरीऔर DA को मिलकर 12-12 फीसदी किया जाता है। नियोक्ता के 12 फीसदी योगदान में से 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन योजना 1995 EPS 95 में किया जाता है। प्रसार माध्यमों से मिली जानकारी के मुताबिक, EPFO से EPS 95 पेंशनर्स को दिवाली पर बढ़ी हुए पेंशन का तोहफा मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय श्रम मंत्रालय के मिनिमम पेंशन में बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति के चलते मिनमम पेंशन दोगुना करने की घोषणा जल्द हो सकती है।


दोगुनी हो सकती है EPS 95 पेंशन

सूत्रों के मुताबिक मिनिमम पेंशन 1000 रुपए से बढ़कर 2,000 रुपए हो सकती है। इस पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज से 2019 में मंजूरी मिली थी। अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मिनिमम पेंशन 2,000-3,000 रुपए करने की मांग की जा रही है। पेंशन दोगुना करने पर सरकार पर 2000-2500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा। इस बढ़ोतरी से करीब 65 लाख EPS 95 पेंशनर्स को फायदा हो सकता है।


आपको बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट के बाद ​मासिक पेंशन का लाभ मिल सके, इसके लिए कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 (EPS 1995) की शुरुआत की गई। EPF स्कीम, 1952 के तहत नियोक्या द्वारा कर्मचारी के EPF में किए जाने वाले 12 फीसदी अंशदान में से 8.33 फीसदी EPS 1995 में जाता है। 58 साल की उम्र के बाद कर्मचारी EPS के पैसे से मंथली पेंशन का लाभ पा सकता है।

देश के सभी  65 लाख EPS 95 पेन्शनर्स को अवगत है की EPS 95 के तहत न्यूनतम पेंशन स को न्यनतम पेंशन 7500 समेत महंगाई भत्ते जोड़े जाने के साथ, चिकित्सा सुविधा, मा. उच्चतम न्यायलय के आदेशानुसार उच्च्चतम वेतन पर पेंशन के भुगतान की मांगे की जा रही है। इन मांगो को मंजूर करने के लिए राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।


ऐसे में EPS 95 के तहत पेंशन को रु. 1000 से रु. 2000 बढ़ने से EPS 95 पेंशनधारकों को ज्यादा ऐसा फायदा नहीं होने वाला, सरकार को वृद्ध EPS 95 पेंशनधारकों जीवन जीने लायक पेंशन में बढ़ोतरी करनी चाहिए न की केवल रु. 2000।

मौजदा समय में महंगाई को देखते हुए 2000रुपये में दो वृद्धो को जीवन यापन करना बहोत ही मुश्किल है, इसलिए EPS 95 पेन्शनर्स को न्यूनतम पेंशन 7500 और उसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़े जाने की घोषणा करनी चाहिए। 

जेष्ठ भारत श्रेष्ट भारत 


 

0 Post a Comment:

Post a Comment